- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
आया भादौ झूम के…:पहले हल्की फिर तेज बारिश, पहले ही दिन शहर तरबतर
बगैर तेज बारिश सावन गुजरने के बाद मंगलवार को भादौ की शुुरुआत जोरदार रही। सुबह से शाम तक उमस के बाद शाम 6 बजे पहले हल्की फिर तेज बारिश शुरू हो गई। भादौ के पहले दिन शहर तरबतर हो गया। मौसम विभाग भोपाल के राडार प्रभारी वेदप्रकाश के अनुसार 3 अगस्त के बाद पहली बार कम दबाव का क्षेत्र बनने से शहर में गरज के साथ बादल बरसे। यह क्रम बुधवार और गुरुवार को भी जारी रहेगा। 9, 10 व 11 अगस्त को फिर से तेज बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।
पश्चिमी बंगाल के पास निम्नदाब क्षेत्र बनने से बारिश
वर्तमान में उत्तरी बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तट के पास निम्न दाब क्षेत्र एक चक्रवातीय परिसंचरण के साथ सक्रिय है, जो समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला है। दक्षिण पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी व 2.1 किमी की ऊंचाई के बीच और दक्षिणी गुजरात के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी व 7.6 किमी की ऊंचाई के बीच दक्षिणी झुकाव के साथ चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इससे उज्जैन सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश की उम्मीद बनी है।