- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
आरक्षक के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
उज्जैन। अज्ञात कारणों के चलते कायथा थाने में पदस्थ आरक्षक के बेटे ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि छोटा भाई रात में उसे खाने के लिये कमरे में बुलाने गया था जहां वह लटका मिला।
संजय पिता मोहनलाल 34 वर्ष निवासी कनासिया थाना मक्सी को शनिवार रात 11.30 बजे छोटा भाई अजय खाने के लिये कमरे पर बुलाने गया। यहां अजय ने देखा कि संजय फांसी पर लटका है। परिजन शव उतारकर जिला चिकित्सालय लाये जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित किया। चौकी पुलिस ने बताया कि परिजन शव ले जाने के लिये जिद कर रहे थे हालांकि समझाईश के बाद शव को पीएम के लिये पीएम रूम में रखवाया। संजय के रिश्तेदार अर्पित जाटव ने बताया कि संजय के पिता मोहनलाल कायथा थाने में आरक्षक हैं। पत्नी सोनिया आशा कार्यकर्ता हैं। सोनिया अपने दोनों बच्चों के साथ दूसरे घर में खाना खाने गई थी तभी संजय ने फांसी लगाई। संजय भाजपा कार्यकर्ता भी था। उसने किन कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की इसकी जानकारी नहीं।