- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
आरक्षक के मकान में चल रहा था देह व्यापार, महिला को दिया था किराए पर
उज्जैन । सुदामानगर स्थित आरक्षक के मकान में देवासगेट व महिला पुलिस ने कार्रवाई कर देह व्यापार का कारोबार करने वाली चार महिलाओं सहित दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है।
आरक्षक ने मकान एक महिला को किराए पर दे रखा था। मकान आरक्षक की मां के नाम पर है। देवासगेट पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि सुदामा नगर के एक मकान में लंबे समय से देह व्यापार हो रहा है। इस पर महिला पुलिस को साथ लेकर दबिश दी। मकान से संतोष पिता भीमराव निवासी नागदा, मोहम्मद हमीद पिता हबीब निवासी धुरेटी सहित चार महिलाओं को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार माधवनगर थाने में पदस्थ आरक्षक विश्वपाल दिनकर की मां बालकुंवर के नाम पर यह मकान है। विश्वपाल ने चार माह पूर्व ही सुदामानगर में खाली पड़े मकान को किराए पर दिया था। महिला को मकान किराए पर देने के लिए सभी कागजी कार्रवाई भी की गई थी तथा अनुबंध व जानकारी थाने पर दी गई थी। आज आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।