- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
RTE प्रवेश प्रक्रिया आवंटन पत्र डाउनलोड करने का आज अंतिम दिन
उज्जैन :- शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत ऑनलाइन रेंडम प्रक्रिया से निकाली गई लॉटरी में चयनित आवेदकों के लिए आवंटन पत्र डाउनलोड करने का मंगलवार को अंतिम दिन रहेगा। आवंटन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेज लेकर बीआरसी कार्यालय में 24 जून तक सत्यापन का कार्य हो सकेगा। जिले के सभी सात विकासखंडों में कुल 35 सत्यापन केंद्र बनाए गए हैं। जहां नोडल अधिकारियों द्वारा आवंटन पत्र से मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के बाद पात्र पाए गए आवेदक संबंधित स्कूल में जाकर प्रवेश ले सकेंगे। स्कूलों द्वारा प्रवेशित बच्चों को 24 जून तक पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। उज्जैन में 2045 आवेदकों को स्कूल आवंटित किया गया है। जिनके सत्यापन के लिए पांच सत्यापन केंद्र बीआरसी कार्यालय, उमावि जालसेवा निकेतन, कन्या उमावि सराफा, मावि नयापुरा क्रमांक-2 आैर उमावि माधवगंज में बनाए गए हैं।