- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
आॅपरेशन अलर्ट की शुरुआत आज से, एसपी छात्राओं को देंगे निर्भिक रहने के टिप्स
उज्जैन | पुलिस के आपरेशन अलर्ट अभियान की शुरुआत गुरुवार से होने जा रही है। एसपी सचिन अतुलकर छात्राओं को सुरक्षा और निर्भिकता के लिए स्कूलों पर पहुंचकर टिप्स देंगे। गुरुवार सुबह 11 बजे आगररोड स्थित सेंटपाल स्कूल में कार्यक्रम होगा। यहां छात्र-छात्राओं को फेसबुक, वाट्सएप पर बरतने वाली सावधानी के बारें में एसपी जानकारी देंगे। किस तरह जरा सी सोशल मीडिया पर उनका मिसयूज हो सकता है, इसे लेकर जागरूक करेंगे साथ ही ट्रैफिक नियमों के बारे में भी बताया जाएगा। एसपी ने बताया कि आॅपरेशन अलर्ट के तहत स्कूलों में जागरुकता क्लास लगाएंगे। इसके बाद मजनुओं के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी महिला पुलिस अधिकारियों को देंगे।