- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
इंदौर फोरलेन के शहरी क्षेत्र में 40 की जगह 81 किमी की स्पीड से दौड़ा रहे बसें, 8 के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित होंगे
बस की स्पीड 81, ड्राइवर बोला- धीरे चला रहा था…ट्रैफिक सुबेदार संजय राजपूत व सपना परमार ने स्पीड रडार गन से इंदौर से आ रही एम यादव ट्रैवल्स की बस (एमपी 13 पी-2687) की स्पीड चैक की। 100 मीटर दूर वह 81 की गति से आ रही थी। ड्राइवर ने जैसे ही पुलिस को देखा तो स्पीड कम करते हुए 41 कर ली। पुलिस ने रोका तो ड्राइवर कालूसिंह ने कहा मैं तो धीरे ही चला रहा था। फोटो शाहिद खान
शुक्ला ब्रदर्स बस की स्पीड 74, ड्राइवर बोला- मालिक से बात करा देता हूं
शुक्ला ब्रदर्स की बस (एमपी-09 एफए-9720)की गति 74 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। 40 सीटर बस में 70 सवारी बैठा रखी थी। कंडक्टर ने बस के बोनट पर भी यात्रियों को बैठा रखा था। ड्राइवर ने पुलिस को देख स्पीड 55 कर ली। ड्राइवर ने वर्दी भी नहीं पहन रखी थी। उसने कहा- बस मालिक से बात करवा देता हूं। पुलिस ने उसका लाइसेंस जब्त कर बस को रवाना कर दिया।
बेगम बस के ड्राइवर ने पुलिस को देख 50 मीटर दूर से स्पीड 68 कर ली
बेगम बस (एमपी-44 पी-6786) तेज गति में आ रही थी। पुलिस को देख स्पीड 68 कर ली। इसी ट्रेवल्स की बस (एमपी-44 पी-5786) भी तेज स्पीड में मिली। दोनों बसों के ड्राइवर के लाइसेंस जब्त किए। रायल बस (एमपी-13 पी-0999), शुक्ला बस (एमपी-13 पी-1116) और एक अन्य बस (यूपी-81 सीटी-3324) जिस पर मप्र परिवहन लिखा था, भी 72 की स्पीड में चल रही थी।
पुलिस ने बस रोकी तो कंडक्टर बस मालिक को फोन लगाने लगा।