- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-07-2026
इंदौर में पकड़ाए वाहन चोर ने उज्जैन की दो चोरी कबूली
उज्जैन। इंदौर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार कर उससे चोरी के वाहन बरामद किये। पकड़ाये बदमाश ने उज्जैन में भी वाहन चोरी की वारदातें कबूली जिसके बाद जीआरपी की टीम ने इंदौर जाकर बदमाश से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की दो बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि इंदौर की कराडिय़ा थाना पुलिस ने पवन पिता जगदीश 35 वर्ष निवासी टिगरिया बदशाह इंदौर को वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की 5 मोटर सायकलें बरामद की थीं। पवन ने इंदौर पुलिस को बताया था कि उसने उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 8 स्थित सायकल स्टेण्ड से भी मोटर सायकलें चोरी की थीं।
इस पर इंदौर पुलिस ने उज्जैन जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी थाने से प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा इंदौर पहुंचे और उन्होंने पवन से पूछताछ के बाद बाइक क्रमांक एमपी 13 बीआर 9169 व बाइक एमपी 13 एमजे 5954 बरामद की।
संतोष शर्मा ने बताया कि उक्त मोटर सायकल चोरी के मामले में अंकुर पिता राममनोहर वर्मा निवासी अम्बर कालोनी ने 8 मई 18 को और अजय व्यास निवासी महावीर एवेन्यू ने 9 जुलाई 18 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंदौर पुलिस ने चोरी के वाहन बरामद करने के बाद पवन को जेल भेज दिया है, जबकि जीआरपी ने उसकी जेल से फारमल गिरफ्तारी ली है और अब उसे रिमाण्ड पर लेकर अन्य वाहन चोरी के मामले में पूछताछ की जायेगी।