- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
इंदौर से अयोध्या धाम के बीच 10 फरवरी से चलेगी आस्था ट्रेन
इंदौर-अयोध्या-इंदौर आस्था स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी हो गया है। ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। यह 23 घंटे 10 मिनट में इंदौर से अयोध्या पहुंचाएगी। यह ट्रेन इंदौर-अयोध्या धाम-इंदौर के बीच तीन फेरे लगाएगी। 10 फरवरी को ट्रेन दोपहर 1 बजे इंदौर से रवाना होगी। यह ट्रेन रतलाम, उज्जैन होते हुए जाएगी। वापसी में यह ट्रेन 12 फरवरी को अयोध्या धाम से रात 9.50 बजे इंदौर के लिए रवाना होगी। 22 कोच की इस ट्रेन को पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा।
यह ट्रेन इंदौर से 10, 17 और 24 फरवरी को दोपहर 1 बजे रतलाम, उज्जैन, झांसी, लखनऊ हाेते हुए अगले दिन दोपहर में 12.10 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। अयोध्या से 12,19 और 26 फरवरी को यह ट्रेन रात 9.50 बजे रवाना होकर अगली रात 8 बजकर 5 मिनट पर इंदौर पहुंचेगी।