- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
इंफोसिस कर्मचारी शिप्रा नदी में डूबा, मौत
इंफोसिस कर्मचारी शिप्रा नदी में डूबा, मौत
दोस्तों के साथ सुबह 5 बजे आया था उज्जैन, बचाने के प्रयास हुए असफल
उज्जैन।सात माह पहले ही इंफोसिस कंपनी ज्वाइन करने वाला भिंड का युवक अपने दोस्तों के साथ सुबह रामघाट पर नहाने पहुंचा जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। दोस्तों ने उसे डूबते देखा तो शोर मचाकर तैराकों को बुलाया। उसे बचाने के प्रयास शुरू हुए तब तक वह गहरे पानी में डूब चुका था। महाकाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया।
राहुल पाल पिता रामलखन 21 वर्ष निवासी गोहद भिंड ने बीसीए की पढ़ाई के बाद इंफोसिस कंपनी ज्वाइन की थी। वह सुबह 5 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस से अपने दोस्त निशांत और प्रवीण गुप्ता के साथ उज्जैन आया। प्रवीण ने बताया कि हमने अपने बैग लॉकर में रखे और सुबह करीब 7.30 बजे रामघाट पर नहाने गये थे।
यहां नहाने के दौरान राहुल पाल गहरे पानी में डूबने लगा। शोर मचाकर तैराकों को बुलाया तब तक वह पानी में डूब चुका था। तैराकों ने गोते लगाकर उसे पानी से बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद राहुल को मृत घोषित कर दिया।
पिता डेयरी संचालक, दोस्त एयरफोर्स में
राहुल के दोस्त निशांत ने बताया कि उसके पिता डेयरी संचालित करते हैं। साथी प्रवीण गुप्ता एयरफोर्स में ट्रेनिंग पर है। राहुल ने बीसीए की पढ़ाई के बाद सात माह पहले ही इंफोसिस कंपनी ज्वाइन की थी।
उज्जैन दर्शन के लिये उज्जैन आये थे और सबसे पहले रामघाट पर नहाने पहुंचे जहां उक्त घटना हुई। महाकाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी साथ ही बताया कि उनके उज्जैन पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।