- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
इंश्योरेंस पॉलिसी अपडेट के नाम पर लाखों की ठगी:आरोपी दिल्ली से पकड़ाया , 40 लाख का ट्रांजेक्शन मिला
उज्जैन, इंश्योरेंस पॉलिसी अपडेट करने के नाम पर लाखों रुपए ठगने वाले आरोपी को राज्य साईबर सेल एनसीआर से पकड़कर लाई है। पुलिस को यही भी पता चला है की आरोपी ठगी के लिए अपना अकाउंट भी किराए से देता था। अब पुलिस और भी मामलों में जानकारी हासिल कर रही है।
राज्य साईबर सेल ने बताया की रतलाम निवासी हुसैन अनवर को अज्ञात व्यक्ति ने 2021 में अपने आप को आईआरडीएसआई (इंश्योरेंस रेग्यूलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) का अधिकारी बताते हुए काल किया। उसने बताया की पॉलिसी पर एजेँट की आईडी होने से लाखों रुपए एजेंट को मिल रहे है। ये लाभ आपको चाहिए तो आईआरडीएसआई में राशि जमा कराए। उक्त रुपए वापस मिल जाएंगे। झांसे में आकर अनवर ने अपनी चार पॉलिसी के बदले 4,33,354 रुपए जमा करा दिए। राशि वापस नहीं मिलने पर ठगी का एहसास होने पर साईबर सेल में शिकायत की। मामले में धोखाधड़ी व आईटी एक्ट में केस दर्ज कर खोजबीन की काफी मशक्कत के बाद वह गिरफ्त में आ गया।
आरोपी का साथी भी शामिल
रतलाम स्थित ग्राम कुमारिया कलां निवासी अनवर हुसैन से ठगी करने वाले आरोपी दिल्ली स्थित टिकरीखुर्द स्थित नरेला के हेमराज शर्मा (32)ने की थी। इस पर टीम ने पांच दिन एनसीआर,नोएडा, गुडग़ांव, गाजियाबाद में उसे खोजा और नरेला से दबोच कर ले आई। आरोपी से पूछताछ हुई तो पता चला की उसके साथ वारदात में गौतम कुशवाह भी शामिल है।