- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
इन लोगों को मिलेगी विकास दुबे पर घोषित 5
उज्जैन। बीते दिनों एनकाउंटर (Encounter)में मारे गए उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर विकास दुबे (Gangster Vikas Dubey) पर घोषित पांच लाख रुपये की इनाम राशि किसको दी जाएगा, यह तय किया जा रहा है। इस राशि को उज्जैन पुलिस (Ujjain Police) को दिया जाएगा। इस काम के लिए उज्जैन पुलिस ने एक कमेटी बनाई है, जो इस राशि को मिलने वाले लोगों के नाम को तय करेगी।
बता दें कि आठ पुलिस वालों की हत्या करने के बाद गैंगस्टर विकास दुबे फिरोजाबाद होते हुए उज्जैन पहुंचा था। जिसके बाद वह उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करते हुए पकड़ाया गया था। उज्जैन पुलिस ने उसे यहीं से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद मध्यप्रदेश से उत्तरप्रदेश लाते समय रास्ते में उसका एनकाउंटर हुआ।
विकास दुबे को पकड़े जाने के बाद यह सवाल उठने लगा था कि आरोपी पर घोषित 5 लाख की इनाम राशि किसे मिलेगी। क्योंकि अलग-अलग कहानियां आरोपी को पकड़ने को लेकर सामने आई थीं। वहीं अब यूपी पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस को इनाम की राशि के लिए एक पत्र लिखा है। इस पत्र के बाद उज्जैन पुलिस तय करेगी कि किसे इनाम की राशि दी जाए।
उज्जैन एसपी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश भूरिया के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। अब यही टीम तय करेगी कि इनाम की राशि किसे देना है। नामों की संख्या के आधार पर राशि का बंटवारा होगा। कमेटी तय कर रही है कि विकास के मंदिर में होने की सूचना सबसे पहले किसने दी, उसे गिरफ्तार किसने किया।
जानकारी के मुताबिक विकास दुबे जब महाकाल मंदिर पहुंचा था उस दौरान एक फूल वाले ने मंदिर में तैनात प्राइवेट सुरक्षा गार्ड को जानकारी दी थी। सुरक्षा गार्ड ने एक सिपाही को जानकारी दी थी। इसके बाद सिपाही ने महिला प्लाटून कमांडर को आरोपी के मंदिर में होने की जानकारी दी। महिला प्लाटून कमांडर ने यह जानकारी उज्जैन एसपी को दी। इसके बाद ही पुलिस ने विकास दुबे को अपनी गिरफ्त में ले लिया था।