- महाकाल के दरबार में सेलिब्रिटीज की मौजूदगी: रवि किशन और जानकी बोड़ीवाला ने किए दर्शन, मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली
- भस्म आरती में महाकाल का दिव्य स्वरूप: भांग-चंदन से हुआ श्रृंगार, श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
इस बार श्रावण मास दो महीने का रहेगा, देशभर से लाखों श्रद्धालु महाकाल दर्शन के लिए आयेंगें।
श्रावण मास इस बार दो महीने रहेगा। अधिकमास होने से 60 दिन का श्रावण मास रहेगा और देशभर से लाखों श्रद्धालु महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन आयेंगें। खुशी की बात यह है लाखों श्रद्धालु भगवान महाकाल की दिव्य भस्मारती के निःशुल्क दर्शन भी कर सकेंगे।
मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि समिति श्रावण के अधिकमास और भादौ मास में भी चलित भस्मारती दर्शन व्यवस्था को जारी रखेगी। इसे बंद नहीं किया जाएगा। क्योंकि श्रावण के अधिकमास में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आएंगे। सभी को एक स्थान पर बैठाकर आरती दर्शन कराना संभव नहीं होगा। इसलिए चलित दर्शन जारी रखेंगे। जितने लोगों को अनुमति मिल जाएगी वे बैठकर आरती देखेंगे तथा शेष बड़ी संख्या में श्रद्धालु चलित दर्शन का लाभ भी ले सकेंगे। इसके लिए श्रद्धालु को मंदिर समिति से पूर्व से अनुमति लेने की भी जरूरत नहीं होगी। यह निर्णय मंदिर प्रबंध समिति ने हाल ही में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया।