- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
इस बार स्वच्छता की रोशनी…क्योंकि दीपदान के बाद रात में ही 4 नाव, 25 कर्मचारियों ने शुरू की सफाई
उज्जैन | कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार शाम लबालब शिप्रा नदी में दीपदान हुआ। पिछले साल रामघाट पर 3 फीट पानी था लेकिन इस बार छह फीट पानी है। वहीं देवास के डेम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे जलस्तर इतना ही रहेगा। नगर निगम ने नदी की सफाई के लिए भी इस बार विशेष अभियान चलाया। दीपदान पर्व के बाद रात में ही चार नाव और 25 कर्मचारियों ने नदी की सफाई शुरू कर दी। निगम उपायुक्त योगेंद्र पटेल ने दावा किया कि बुधवार सुबह 11 बजे तक पूरी नदी साफ कर दी जाएगी। इसके लिए सफाईकर्मियों की तैनाती के साथ कचरा उठाने के लिए भी वाहन लगाए हैं। ये सफाई रामानुजकोट से लेकर पूरे रामघाट पर व नदी में की जाएगी। ताकि श्रद्धालुओं को स्नान के लिए साफ पानी मिले।
बुधवार 13 नवंबर, 2019
दीपदान का पौराणिक महत्व
ज्योतिषियों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर पितृ देखते हैं कि उनके वंशजों ने दीपदान किया या नहीं। इसके बाद वे अपने लोक लौट जाते हैं। प्रसन्न होने पर कृपा करते हैं।