- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
इस साल 102 छुट्टी, आपका भी घूमने का प्लान तो पढ़े यह खबर
गणतंत्र दिवस, दशहरा और गोवर्धन पूजा जैसे कई त्योहार रविवार के दिन आएंगे
नए साल में सरकारी कर्मचारियों को 365 दिन में 263 दिन ही काम करना होगा। 102 दिन छुट्टियों में बीतेंगे। स्कूली बच्चों को सिर्फ 212 दिन ही स्कूल जाना होगा। कुछ बड़े त्योहार, शुक्रवार, शनिवार या सोमवार को आएंगें। कई मौके ऐसे भी मिलने वाले हैं जब बिना अतिरिक्त छुट्टी लिए 3 दिन का वीकेंड प्लान किया जा सकता है। नौकरी पेशा और स्टूडेंट्स में छुट्टियों को लेकर उत्सुकता भी है। राज्य सरकार ने नए साल के लिए अवकाश की जो सूची जारी की है, उसमें 29 सार्वजनिक, 21 एच्छिक अवकाश को शामिल किया है। गणतंत्र दिवस, मोहर्रम, दशहरा के अलावा 11 ऐच्छिक अवकाश रविवार के दिन पड़ रहे है। बहुत से अवकाश शुक्रवार और सोमवार को पड़ रहे हैं। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 30 अगस्त को मोहर्रम, 25 अक्टूबर को दशहरा और 15 नवंबर को गोवर्धन पूजा के दिन रविवार रहेगा।
सालभर की तिथियां, इन तारीखों पर और हर महीनें में इतने अवकाश
- जनवरी- 14 लोहड़ी, 15: मकर संक्राति, 26 : गणतंत्र दिवस, 29: बसंत पंचमी।
- फरवरी- 5 जया एकादशी, 9 माघ पूर्णिमा, 19 विजया एकादशी, 21 महाशिवरात्रि।
- मार्च- 9: होलिका दहन, 10: होली, 25: चैत्र नवरात्रि, 26 : चेटीचंड।
- अप्रैल- 1 बैंक हॉलीडे, 2: रामनवमी, 8 : हनुमान जन्मोत्सव, 14 भीमराव अंबेडकर जयंती।
- मई- 4: मोहिनी एकादशी, 7 वैषाख पूर्णिमा, 10 संकष्टी चतुर्थी, 22: वट सावित्री व्रत।
- जून- 1: गंगा दशहरा, 2: निर्जला एकादशी, 5: ज्येष्ठ पूर्णिमा, 23 रथयात्रा।
- जुलाई- 1: एकादशी, 5: गुरुपूर्णिमा, 23: हरियाली तीज, 25: नागपंचमी।
- अगस्त- 3: रक्षाबंधन, 12: जन्माष्टमी, 15: स्वतंत्रता दिवस, 22: गणेश चतुर्थी।
- सितंबर- 1: अनंत चतुर्दशी, 13: इंदिरा एकादशी, 27: पद्यिनी एकादशी, 29 प्रदोश व्रत।
- अक्टूबर- 2: गांधी जयंती, 17: शरद नवरात्रि, 24: दुर्गा महाअष्टमी, 25: विजया दशमी।
- नवंबर- 4: करवा चौथ, 13: धनतेरस, 14: दिवाली, 15: गोर्वधन पूजा।
- दिसंबर- 18 : घासीदास जयंती, 25: क्रिसमस, 27: प्रदोष व्रत।