- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
ईट राइट कैंपेन:क्लीन स्ट्रीट फूड हब बनेगी कोठी रोड चौपाटी, ताकि शहर के लोगों को बेहतर खाना और साफ-सफाई मिल सके
शहर के प्रमुख खान-पान स्थलों को स्टैंडर्ड मानकों के अनुरूप बनाने के लिए एफएसएसएआई शहर में सर्वे कर रहा है। एफएसएसएआई की टीम ने मंगलवार को कोठी रोड स्थित स्ट्रीट फूड हब से सेंपल लिए। टीम के साथ जिला प्रशासन की खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद थे। उज्जैन भी देश के 150 जिलों में ईट राइट अभियान में शामिल है।
टीम ने यहां की अलग-अलग दुकानों से कच्ची व पकी हुई खाद्य सामग्री और पानी के सैंपल लिए। सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इनमें किसी तरह की विसंगति पाए जाने पर सभी को समझाइश दी जाएगी। इसके बाद उन्हें जहां जरुरत होगी वहां सुधार के लिए कहा जाएगा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंतदत्त शर्मा ने कहा कि स्ट्रीट फूड को शहर में पसंद किया जाता है। इसलिए वहां मिलने वाले खाद्य पदार्थ भी मानकों के अनुरूप होना चाहिए। कलेक्टर आशीषसिंह ने कोठी रोड को क्लीन स्ट्रीट फूड का दर्जा दिलाने के लिए चुना है। यहां एफएसएसएआई की टीम कई दुकानों की सफाई व अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण करेगी। इसी आधार पर अंक दिए जाएंगे। जो दुकान जितनी ज्यादा हाइजनिक होगी उसे उतने ही अधिक अंक मिलेंगे।
क्लीन स्ट्रीट फूड हब योजना लागू करने के लिए सभी वेंडर्स को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। ताकि वे हाइजनिक स्तर को बढ़ा सकें और स्वास्थ्यवर्धक खाना मुहैया करा सकें।
शर्मा ने कहा खाद्य पदार्थों की जांच के बाद खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों, साफ-सफाई आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद एफएसएसएआई द्वारा अधिकृत एजेंसी द्वारा ऑडिट किया जाएगा। रिपोर्ट के बाद ही चौपाटी को क्लीन स्ट्रीट फूड हब के रूप में दर्जा दिया जाएगा।
इसलिए जरूरी है कोठी रोड को एफएसएसएआई का दर्जा मिलना –
कोठी रोड स्थित फूड चौपाटी पर रोजाना शाम को दो हजार से ज्यादा लोग खाने के लिए पहुंचते हैं। यहां अधिकांश बच्चे, युवा और परिवार के लोग होते हैं। यहां चारों ओर खुला व वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होने के कारण यहां लोग खुद को सुरक्षित मानते हैं। यहां करीब सौ से ज्यादा स्टॉल लगाए जाते हैं।