- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
ईद पर देश में अमन और खुशी के लिए दुआ मांगी
उज्जैन | ईदुज्जुहा पर शनिवार को मुस्लिम समाज ने खुशनुमा माहौल में इंदिरानगर स्थित ईदगाह पर ईद की मुख्य नमाज अदा की। शहरकाजी मौलवी खलीकुर्रेहमान ने समाजजनों को नमाज अदा करवाकर अमन-शांति की दुआ मांगी।
सुबह 7.45 बजे ईदगाह पर शहरकाजी ने ईद की नमाज अदा कराई तो नमाज के लिए हजारों सिर एक साथ झूके। ईदगाह पर एक-दूसरे के गले मिले। कलेक्टर संकेत भोंडवे, एसपी सचिन अतुलकर सहित कई अधिकारियों, जनप्रतनिधियों ने ईदगाह पहुंचकर शहरकाजी व समाजजनों को ईद की मुबारकबाद दी। तोपखाना, बेगमबाग, जूना सोमवारिया सहित मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में रात तक त्योहार की चहल-पहल बनी रही। ईदगाह के अलावा जामा मस्जिद सब्जीमंडी, शाही मस्जिद छत्रीचौक, मदीना मस्जिद केडीगेट, बड़ी मस्जिद फ्रीगंज सहित 13 मस्जिदों में अलग-अलग समय में नमाज अदा की जहां समाजजन नमाज के लिए उमड़े।