- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
उज्जैन:आत्महत्या का स्टेटस डाला और फांसी लगाई
सुबह मां चाय के लिए जगाने पहुंची तो फंदे पर लटका देखा
उज्जैन। प्रायवेट अस्पताल में सफाई कार्य करने वाले युवक ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोस्तों ने सुबह उसका मोबाइल स्टेटस देखा जिसमें लिखा था मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। किसी को परेशान न करें। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। मनीष पिता रामचंदर डागर निवासी राजीव गांधी नगर मालनवासा प्रायवेट अस्पताल में सफाईकर्मी था। घर में मेहमान होने की वजह से वह अकेला अलग कमरे में सोया था। रात करीब 2.55 बजे मनीष ने मोबाइल व्हाट्सएप पर स्टेटस डाला जिसमें लिखा था मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं, किसी को परेशान न किया जाये।
हालांकि देर मनीष के स्टेटस को किसी ने नहीं देखा। सुबह उसकी मां आसाबाई चाय पीने के लिये मनीष को जगाने उसके कमरे में पहुंची तो बेटे को फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। मनीष के भाई गोपाल ने बताया कि पिता सामाजिक शोध संस्था भरतपुरी में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी है। मनीष के दो बच्चे हैं। रविवार को घर पर मेहमान थे इस कारण मनीष अपने कमरे में अकेला सोया था उसने किन कारणों के चलते आत्महत्या की इसकी किसी को जानकारी नहीं।