- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
उज्जैन:आयुर्वेदिक दवाओं में रैपर बदलकर धोखाधड़ी
अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन। उद्योगपुरी स्थित आयुर्वेदिक दवा कंपनी में दवाइयों के रैपर बदलकर उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी की जा रही थी। जिस कंपनी के नकली रैपर लगाये जा रहे थे उसके असली प्रोप्रायटर ने खाद्य एवं औषधि विभाग में शिकायत की। अधिकारियों ने कंपनी पहुंचकर दवाओं की जांच के बाद शिकायत सही पाये जाने पर चिमनगंज थाने में एक दर्जन लोगों के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि गज मार्क नाम से उद्योगपुरी में संचालित आयुर्वेदिक दवा कंपनी में नकली रैपर लगाकर रायपुर की कंपनी की दवाओं का विक्रय किया जा रहा था। रायपुर की असली कंपनी के प्रोप्रायटर ने इसकी शिकायत खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों से की। उक्त विभागों के अधिकारी गज मार्क कंपनी उद्योगपुरी पहुंचे। यहां से अपूर्ण एवं भ्रामक जानकारी के रैपर बरामद किये। मामले में मनीष पाठक पिता संजीव द्विवेदी निवासी मंछामन गणेश एक्टेंशन नीलगंगा और शैलेष गुप्ता निवासी विद्यापति नगर नानाखेड़ा की रिपोर्ट पर उमेश मंण्डोरा निवासी चिमनगंज, राहुल निवासी इंदौर, विष्णु ताम्रकार निवासी उज्जैन, राजेन्द्र ताम्रकार निवासी जबलपुर, गोविंद माहेश्वरी निवासी इंदौर, दिलीप झव्वर निवासी महेश नगर, जुबेर मुखिया निवासी इंदौर, मुस्तफा निवासी इंदौर, निलेश लड्ढा निवासी उज्जैन, ओमप्रकाश बियानी, मनोज बियानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।