- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
उज्जैन:कलेक्टर एक्शन मोड में समाचार की कटिंग की नोडल अधिकारी को व्हाट्सएप, स्वास्थ विभाग में हड़कंप
उज्जैन। अक्षरविश्व ने मंगलवार को आरआरटी और मेडिकल स्टोर्स की मिलीभगत का समाचार प्रकाशित किया था। कोरोना के वह पॉजिटिव मरीज जो होम क्वारेंटाइन हैं उनको ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर तथा दवाइयां भिजवाने के लिए मेडिकल से सीधे फोन आ रहे हैं। ऐसे मरीज भी हैं, जिन्हें रैपिड रिस्पांस टीम का फोन बाद में आता है, लेकिन मेडिकल स्टोर्स का फोन पहले आ जाता है कि आप पॉजिटिव आए हैं, आपको उक्त उपकरण एवं दवाइयां घर तक भिजवा देंगे।
यह समाचार प्रकाशित होने के बाद कलेक्टर आशीषसिंह ने इस मामले को गंभीरता से लिया और रैपिड रिस्पांस टीम के नोडिल अधिकारी डॉ. रौनक एलची के प्रति नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने अक्षरविश्व की उक्त खबर की कटिंग नोडल अधिाकरी डॉ. रौनक एलची के व्हाटसएप पर डाल दी। इसके बाद डॉ. रौनक एलची ने रैपिड रिस्पांस टीम के डॉक्टर्स के व्हाट्सएप ग्रुप में उक्त कटिंग को डाला और लिखा कि यह कलेक्टर साहब ने डाली है। साथ ही एक संदेश भी लिखा- जिसका आशय था कि कोई है जो इस प्रकार की हरकत कर रहा है और ऐसा करके वह डॉक्टर्स को क्यों शर्म में डाल रहा है। कुछ और बातें भी लिखी। इसके बाद पूरे ग्रुप में सन्नाटा पसर गया। व्यक्तिगत फोन करके टीम के डॉक्टर्स एक दूसरे से चर्चा करते रहे और शक की सुई किस पर जाकर टिकेगी, यह कयास लगाते रहे।