- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
उज्जैन:कहीं सख्ती कहीं नरमी…शहर के प्रमुख चौराहों पर अभी भी तैनात है पुलिस बल
उज्जैन:जब कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन घोषित किया गया तो आमजनों को इसका अर्थ कुछ समझ नहीं आया।
लोग आवश्यक कार्य से घरों के बाहर घूमते रहे और बाजार में भी भीड़ यथावत बनी रही इसके बाद कलेक्टर को लॉकडाउन के साथ शहर में कफ्र्यू भी लगाना पड़ा।
इसके अंतर्गत सिर्फ आवश्यक सामग्री की दुकानें खोलने और लोगों को घरों में ही रहने के निर्देश दिये गये। कुछ लोग फिर भी नहीं माने तो पुलिस को सख्ती बरतना पड़ी। वर्तमान में शहर की स्थिति यह है कि अधिकांश लोग अब स्वयं ही लॉकडाउन का पालन करने लगे हैं और पुलिस को अधिक मशक्कत भी नहीं करना पड़ रही। हालांकि कुछ जगह नियम का उल्लंघन करने वालों को हिदायत के तौर पर सजा दी जा रही है।
पिछले दिनों तक जहां पुलिस के अलावा क्यूआरएफ, एसटीएफ के जवानों द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर खड़े होकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती की जा रही थी।
यहां तक कि पुलिस की गिरफ्तारी पार्टी जगह-जगह से लोगों को गिरफ्तार कर माधव कॉलेज की अस्थायी जेल में बंद किया जा रहा था। लेकिन पिछले तीन दिनों से शहर में माहौल बदला-बदला नजर आ रहा है।
चौराहों और चैक पोस्ट पर पुलिसकर्मी तो तैनात हैं, लेकिन जानबूझकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर ही सख्ती की जा रही है। जो लोग अकेले दो पहिया वाहनों पर मुंह पर मास्क लगाने के बाद उचित कारण बताते हुए बाजार में निकल भी रहे हैं तो उन पर कार्रवाई नहीं की जा रही।