- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, आभूषणों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- CM मोहन यादव के परिवार में शोक: मोसैरी बहन ग्यारसी बाई यादव का निधन, आज उज्जैन में अंतिम संस्कार
- महाकाल मंदिर में बड़ी बैठक: श्रद्धालुओं की सुविधा से लेकर सिंहस्थ-2028 तक रोडमैप तय, 299 करोड़ का बजट मंजूर
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, शेषनाग मुकुट में दर्शन
जरूरतमंदों को उचित मूल्य की दुकानों से चावल वितरण शुरू
सोशल डिस्टेंसिंग के लिये कोई मैरिज गार्डन में तो कोई सड़क पर लगवा रहा लाइन
उज्जैन। केन्द्र सरकार द्वारा लॉकडाउ और कफ्र्यू की वजह से बेरोजगारी और बेगारी की मार झेल रहे गरीब व जरूरतमंदों को प्रति व्यक्ति 10 किलो के मान से चावल वितरण किये जाने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में रविवार से शहर की विभिन्न उचित मूल्य की दुकानों पर चावल वितरण शुरू हुआ।
खास बात यह कि शहर में अब भी लॉकडाउन है और लोगों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी कराना अनिवार्य है ऐसी स्थिति में दुकान संचालक द्वारा लोगों को मैरीज गार्डन में तो सड़क पर लाइन लगवाकर चावल वितरण कर रहे हैं।
खिलचीपुर नाका नं. 5 के आसपास आने वाली यादव नगर, विराट नगर आदि कॉलोनियों में रहने वाले जरूरतमंद और बीपीएल, अंत्योदय कार्डधारी लोगों को उचित मूल्य दुकान संचालक द्वारा खाकचौक मार्ग स्थित मैरिज गार्डन में बुलाया गया। यहां तीन दर्जन महिला-पुरुष सुबह 9 बजे से पहुंच गये।
खास बात यह कि लोगों ने मुफ्त में मिलने वाले चावल के लिये अपने नंबर पर बोरियां, चप्पलें रख दीं और पेड़ की छांव में जाकर पास-पास बैठ गये। कोरोना की वजह से लोगों को सोशल डिस्टेसिंग बनाने की हिदायत दी थी लेकिन लोग स्वयं तो पास में बैठे और बोरियों व चप्पलों को निश्चित दूरी पर रखा।
इसी प्रकार भेरूगढ़ क्षेत्र में उचित मूल्य दुकान के बाहर भी लोग नंबर लगाकर चावल लेने बड़ी संख्या में पहुंचे। बताया जाता है कि उचित मूल्य की दुकानों से सिर्फ बीपीएल और अंत्योदय कार्डधारी लोगों को ही प्रति व्यक्ति 10 किलो के मान से चावल वितरण किया जा रहा है। इस संबंध में खाद्य अधिकारी मोहन मारू से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि मीटिंग में हूं, यहां से फ्री होकर बात करता हूं।