- महाकाल की नगरी उज्जैन में RSS का ऐतिहासिक हिंदू सम्मेलन अभियान, 65 बस्तियों में एक साथ आयोजन का लक्ष्य
- महाकाल की नगरी में विदेशी पक्षियों का डेरा, उज्जैन के तालाबों में दर्ज हुईं 67 पक्षी प्रजातियाँ
- Ujjain Latest News: हिंदू सम्मेलन के संदेश को लेकर तीनबत्ती चौराहा पर हुआ सांस्कृतिक आयोजन, मंथन स्टूडियो और उज्जैन लाइव ने किए 2 गीत लॉन्च!
- इंडस्ट्रियलाइजेशन के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रधानमंत्री मोदी के सच्चे अनुयाई: अमित शाह
- नंदी हाल से गर्भगृह तक गूंजे मंत्र—महाकाल के अभिषेक, भस्मारती और श्रृंगार के पावन क्षणों को देखने उमड़े श्रद्धालु
उज्जैन:कोरोना पॉजिटिव पार्षद की टोस फैक्ट्री में मिले पश्चिम बंगाल के 250 कर्मचारी
लॉकडाउन के बाद पश्चिम बंगाल जाना चाहेंगे तो प्रशासन व्यवस्था करेगा
उज्जैन:शहर के कोरोना पाजिटिव पार्षद की नागझिरी उद्योगपुरी स्थित टोस फैक्ट्री में पश्चिम बंगाल के 250 मजदूर एकत्रित थे। इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को लगी तो पुलिस टीम ने यहां पहुंचकर जांच शुरू की।
सभी मजदूरों के नाम, पते लिखकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। हालांकि इनमें से कोई भी कोरोना संदिग्ध सामने नहीं आया है। उन्हें अपने घरों में रहने की हिदायत दी गई है साथ ही लॉकडाउन के बाद यदि कर्मचारी वापस अपने शहर लौटना चाहेंगे तो उनकी व्यवस्था की जायेगी।
एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि भाजपा पार्षद जो कोरोना पाजिटिव हैं उनकी नागझिरी उद्योगपुरी में टोस 4 फैक्ट्रियां संचालित होती हैं जिनमें पश्चिम बंगाल के रहने वाले 250 कर्मचारी कार्यरत हैं। लॉकडाउन के दौरान भी उक्त फैक्ट्रियों में टोस निर्माण का कार्य चालू था और कर्मचारी यहां एक साथ रह भी रहे थे।
इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने फैक्ट्री पहुंचकर जांच की जिसमें फैक्ट्री तो बंद मिली लेकिन यहां काम करने वाले कर्मचारी मौजूद थे जिनके नाम, पते व अन्य जानकारी रजिस्टर में दर्ज करने के बाद सभी कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।
एएसपी के अनुसार सभी कर्मचारी स्वस्थ हैं और उन्हें अपने-अपने स्थानों पर ही रहने के निर्देश दिये गये हैं। वर्तमान में उक्त कर्मचारियों को अपने शहर भेजने की व्यवस्था अभी प्रशासन के पास नहीं है इसलिये यदि लॉकडाउन के बाद उक्त कर्मचारी अपने शहर लौटना चाहते हैं तो उनकी व्यवस्था की जायेगी।