- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
उज्जैन:चिंतामण गणेश की पहली जत्रा 31 को, मेला नहीं लगेगा
उज्जैन।प्रतिवर्ष चैत्र मास में लगने वाली भगवान चिंतामण गणेश की जत्रा का आयोजन इस वर्ष 31 मार्च से शुरू होगा, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण मेले का आयोजन निरस्त किया गया है।मंदिर के पुजारी पं. राहुल ने बताया कि भगवान चिंतामण गणेश की पहली जत्रा 31 मार्च को, दूसरी 7 अप्रैल, तीसरी 14 और चौथी जत्रा 21 अप्रैल को रामनवमी के दिन होगी। इस वर्ष कोविंड 19 संक्रमण की वजह से चिंतामण पर लगने वाला मेला निरस्त किया गया है। लोग कोरोना नियमों का पालन करते हुए गर्भगृह के बाहर से ही भगवान के दर्शन कर पाएंगे। आज पुष्य नक्षत्र बुधवार को भगवान चिंतामण गणेश का सुबह पंचामृत अभिषेक किया गया जिसके बाद चांदी के बर्क से भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया है।