- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
उज्जैन:चिंतामन रोड़ पर दुर्घटना में युवती की मौत बदली हत्या में
15 नंवबर को बड़नगर बायपास पर मिली 30 वर्षीय स्वाति भट्ट की मौत हादसे से नहीं हुई थी बल्कि उसकी सुपारी देकर हत्या करवाई गई थी। पुलिस ने यह खुलासा बुधवार को किया। हत्या की सुपारी देने वाला कोई और नहीं स्वाति का दोस्त निकला, जिसके खिलाफ उसने कुछ साल पहले रेप का केस दर्ज करवाकर उसे जेल भिजवाया था। पुलिस ने हत्या में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सचिन अतुलकर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 15 नवंबर को स्वाति भट्ट की हादसे में मौत नहीं हुई थी, बल्कि साजिश के तहत उसकी हत्या की गई थी। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि स्वाति का दोस्त सुखविंदर खनूजा ही है।
15 नवंबर को सूचना मिली थी कि एक युवक घायल अवस्था में एक युवती को अस्पताल छोड़कर गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती दम तोड़ चुकी थी। जांच में पता चला कि मृतका स्वाति भट्ट है, जिसे सुखविंदर खनूजा ने अस्पताल पहुंचाया है। स्वाति ने 2014 में सुखविंदर खनूजा पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए उसे जेल भिजवा दिया था, जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और सुखविंदर जेल से बाहर आ गया था।
पुलिस ने जांच की तो उसे हादसे की बजाय हत्या की शंका हुई। इसके बाद जांच की तो पता चला कि स्वाति सुखविंदर से फिर से मिलने लगी थी, जिससे सुखविंदर परेशान हो गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने इंदौर के वाहिद नामक युवक से सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। 20 वर्षीय मैजिक चालक वाहिद ने बताया कि स्वाति की हत्या के लिए एक लाख की सुपारी दी गई थी। सुखविंदर ने इंदौर निवासी पंकज से सौदा तय किया था। इस पर पंकज ने पत्नी उमा और संजय को अपने साथ बाइक पर बिठाया, जबकि वहीद और समीर मैजिक गाड़ी से निकले। इन्होंने 15 नवंबर को स्वाति को इनर रिंग रोड पर बुलाया और मारपीट कर उस पर मैजिक गाड़ी चढ़ा दी। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।