- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उज्जैन:चौड़ीकरण नोटिस में मुआवजे का आश्वासन राशि बताई नहीं और तोड़ दिए 6 मकान
नगर निगम द्वारा त्रिवेणी संग्रहालय से लेकर जयसिंहपुरा रेलवे क्रासिंग तक रोड़ चौड़ीकरण किया जाना है। इसको लेकर सुबह नगर निगम की टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ यहां पहुंची और 6 मकानों को जेसीबी व फोकलेन मशीन की मदद से तोड़ दिया, मकान मालिकों ने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया जिन्हें पुलिस ने यहां से हटा दिया।
नगर निगम और स्मार्ट सिटी द्वारा महाकाल वन प्रोजेक्ट का कार्य रूद्रसागर व आसपास के क्षेत्रों में किया जा रहा है साथ ही हरिफाटक ब्रिज से त्रिवेणी संग्रहालय होते हुए जयसिंहपुरा रेलवे क्रासिंग तक सड़क को दोनों ओर से 7-7 फीट चौड़ा किया जाना है। इसी को लेकर नगर निगम अधिकारियों की टीम जेसीबी और फोकलेन मशीनों व तोडफ़ोड़ गैंग के साथ त्रिवेणी संग्रहालय के पास एकत्रित हुई। यहीं पर अलग-अलग थानों का पुलिस फोर्स बुलाया गया और पुलिस की मौजूदगी में आधा दर्जन मकानों को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया।
रहवासियों का यह है आरोप
जिन लोगों के मकानों को तोडऩे की कार्यवाही नगर निगम द्वारा की गई उनमें से कांतिलाल मालवीय, दीपक मालवीय और जगदीश बागड़ी ने बताया कि नगर निगम द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे जिनमें मुआवजा दिये जाने की बात लिखी थी, लेकिन मुआवजा राशि का खुलासा किये बगैर नगर निगम द्वारा अचानक तोडफ़ोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी गई है इसका हम लोग विरोध कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को समझाईश देकर एक तरफ कर दिया और कार्रवाई शुरू करवाई। अधिकारियों ने बताया कि 6 मकानों के अलावा सड़क किनारे लगी गुमटियां व अवैध अतिक्रमण भी हटाये जाएंगे।