- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
उज्जैन:जहरीली झिंझर पीने से एक मजदूर की आंखों की रोशनी चली गई
उज्जैन। 14 अक्टूबर को जहां जहरीली झिंझर पीने से 12 से अधिक मजदूरों की मौत हो गई तो एक व्यक्ति की आंखों की रोशनी चली गई। खास बात यह कि जिला अस्पताल में मजदूर का उपचार तो किया गया लेकिन आंखों का उपचार नहीं हो पाया। दीपक पिता बंशीलाल ज्ञानी छत्री चौक सराय में ही सोता है। उसने भी 14 अक्टूबर को पप्पी लंगड़ा से तीन पोटली झिंझर खरीदकर पी थी। दीपक ने बताया कि वह झिंझर पीने के बाद मजदूरी करने चला गया।
शाम को हालत बिगड़ी और उल्टियां होने लगीं तो वापस छत्री चौक में आकर सो गया। इस दौरान खून की उल्टियां भी हुई, रात में कोतवाली थाने की प्रधान आरक्षक रानी कौशिक आई मुझे नींद से जगाकर पूछा झिंझर तो नहीं पी। मैंने इंकार कर दिया तो वह चली गई। अगले दिन सुबह आंखों से दिखना बंद हो गया था भाई जितेन्द्र के साथ जिला अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उपचार किया लेकिन आंखों के लिये कोई दवा नहीं दी। तबियत तो ठीक हो गई लेकिन आंखों की रोशनी चली गई। दीपक ज्ञानी छत्री चौक पर बैठकर रो रहा था। यहां मौजूद मजदूरों ने कहा कि सरकार की तरफ से मदद नहीं मिली तो हम चंदा करके दीपक की आंखों का उपचार कराएंगे।