- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
उज्जैन:नामी बिल्डर के छोटे भाई और उनकी पत्नी पॉजिटिव
कल शहर में 10 पॉजिटिव आए तो 114 स्वस्थ होकर अपने घर लौटे
उज्जैन। फ्रीगंज क्षेत्र में भी फैल रहे संक्रमण की चपेट में तीन दिन पहले पाश्र्वनाथ टावर भी आ गया। उज्जैन में किसी मल्टी में संक्रमण फैलने का यह पहला मामला था। इसी मल्टी में निवास करने वाले उज्जैन के एक नामी बिल्डर के भाई और उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी कल शाम पॉजिटिव आ गई। उक्त बिल्डर ने शहर में कई कॉलोनियां और मल्टी बनाई है उन्ही में से देवास रोड पर रुक्मणि मोटर्स के पीछे स्थित एक कॉलोनी में भी पिछले दिनों संक्रमण का मामला सामने आया था।
आरडी गार्डी और पीटीएस में अब केवल 181 उपचाररत
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच अच्छी खबर यह भी है कि संक्रमित मरीज उपचार के बाद बड़ी संख्या में स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं। शनिवार को 266 संदिग्धों की कोरोना जांच रिपोर्ट में सिर्फ 10 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई, जबकि बीमारी से जंग जीतकर घर लौटने वालों की संख्या 114 रही। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को कुल 114 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे और अब तक स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा 432 तक पहुंच गया है। शनिवार को कुल 266 कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमें से मात्र 10 पाजिटिव आये हैं। अब आरडी गार्डी और पीटीएस में कुल 181 कोरोना मरीजों का उपचार जारी है, जिनमें से 130 मरीज में कोरोना के लक्षण नहीं हैं जबकि 51 लोगों में कोरोना के लक्षण है। अब तक जिले के 7598 संदिग्धों की जांच की जा चुकी है जिनमें से पाजिटिव मरीजों का उपचार भी किया गया। अब तक कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 57 है।