- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उज्जैन:नियमित दर्शनार्थियों के प्रवेश को लेकर महाकाल में असमंजस
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में वर्षों से नियमित दर्शन करने जा रहे दर्शनार्थियों का वीआईपी डी गेट से प्रवेश पिछले दिनों बंद कर दिया था। इन लोगों ने कलेक्टर से पुन: पूर्व की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की थी, लेकिन फिलहाल नियमित दर्शनार्थियों के मंदिर में प्रवेश को लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार है।
वीआईपी डी गेट पर ड्यूटी करने वाले मंदिर समिति के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों द्वारा यहां आने वाले नियमित दर्शनार्थियों को मंदिर के पीछे स्थित शंख द्वार के गेट नं. 7 से प्रवेश की बात कही जा रही है। यह दर्शनार्थी गेट नं. 7 पर पहुंचे तो उन्हें सामान्य दर्शनार्थियों की कतार के साथ मंदिर में प्रवेश दिया गया। इस दौरान अनेक लोग ऐसे भी रहे जिन्हें कहा गया कि गेट नं. 7 पर एक रजिस्टर रखा गया है जिसमें नियमित दर्शनार्थियों के नाम दर्ज किये जा रहे हैं, लेकिन इस प्रकार की कोई व्यवस्था सुबह 11 बजे तक शुरू नहीं हुई थी।
नियमित दर्शन प्रारंभ होने तक व्यवस्था लागू रहेगी
वर्तमान में कोरोना काल चल रहा है। महाकालेश्वर मंदिर में शासन के नियमों का पालन कराया जा रहा है। इसी के अंतर्गत नियमित दर्शनार्थियों का डी गेट से प्रवेश प्रतिबंधित किया है। जब तक नियमित दर्शन व्यवस्था शुरू नहीं होती तब तक नियमित दर्शनार्थियों को शंखद्वार स्थित गेट नंबर-7 से प्रवेश दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को रजिस्टर में अपनी उपस्थिति भी दर्ज करना होगी।
–नरेंद्र सूर्यवंशी, मंदिर प्रशासक