- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
उज्जैन:नृसिंहघाट पुल पर तीन बदमाशों ने पंडित को चाकू मारकर लूटा
उज्जैन।बीती रात पूजन कार्य सम्पन्न कराने के बाद घर लौट रहे पंडित को नृसिंहघाट पुल पर तीन बदमाशों ने बीड़ी मांगने के बहाने रोका और चाकू मारकर लूट लिया। महाकाल पुलिस ने मामले में लूट का प्रकरण दर्ज किया है।
जगदीश पिता शिवनारायण त्रिवेणी 38 वर्ष निवासी जयसिंहपुरा पंडिताई करता है और बुधवार को शहर से बाहर पूजन कार्य कराने गया था। रात में घर लौटते समय जगदीश त्रिवेणी नृसिंहघाट ब्रिज पर अपनी बाइक खड़ी कर लघुशंका के लिये गया।
उसी दौरान बाइक के आसपास दो युवक आकर खड़े हो गये। जगदीश वापस लौटा और बाइक पर बैठा उसी दौरान एक युवक ने बीड़ी मांगी। जगदीश ने कहा कि मैं बीड़ी नहीं पीता तभी एक और युवक पुल के नीचे से आया और चाकू दिखाकर रुपयों की मांग की। जगदीश ने बताया कि वह मामला समझ पाता उसके पहले ही एक बदमाश ने सिर पर चाकू मार दिया और दूसरे बदमाशों ने पेंट की जेब से करीब 4-5 हजार रुपये नगद, मोबाइल व पर्स लूट लिया। बदमाशों ने इस दौरान चाकू से पीठ में भी वार किये। जगदीश का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है जबकि बदमाशों का अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।