- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
उज्जैन:न्यू इंद्रानगर में 8 वर्ष के बालक की हत्या घर की ही दूसरी मंजिल से मिली लाश
किराएदार के बिस्तरों में दबा था शव, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना
उज्जैन। न्यू इंद्रा नगर थाना नीलगंगा में रहने वाला 8 वर्षीय बालक बीती शाम से लापता हो गया। रात करीब 8 बजे मां ने नीलगंगा थाने पहुंचकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। रात भर से पुलिस बालक की तलाश में जुटी रही। सुबह उसी बालक के मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाले किरायेदार के कमरे की तलाश की तो बिस्तरों के नीचे अधजली बालक की लाश बरामद हुई। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया साथ ही किरायेदार की तलाश शुरू की गई है।
कृष्णा पिता मुकेश प्रजापत 8 वर्ष निवासी न्यू इंद्रा नगर की मां ने बताया कि उनका बेटा घर के आंगन में शाम तक खेल रहा था उसके भाई बहन भी घर में ही थे। घर में स्थित दुर्गाजी के मंदिर में पूजन के बाद कृष्णा को तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला तो सोचा कि माताजी के पंडाल में कहीं गरबा देखने गया होगा, लेकिन रात 8 बजे तक जब कृष्णा घर नहीं आया तो नीलगंगा थाने पहुंचकर अपहरण की रिपोर्ट लिखा।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत अलग-अलग टीमों को कृष्णा की तलाश में जुटाया। रात भर न्यू इंद्रानगर से लेकर नानाखेड़ा व आसपास के क्षेत्रों में बालक की तलाश होती रही लेकिन सुबह 9 बजे तक उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। हताश होकर पुलिस टीमें पुन: कृष्णा के घर आईं और मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में किराये से रहने वाले विजय सुनील निवासी खाचरौद के कमरे की तलाशी ली। बिस्तर व अन्य सामान उथल पुथल किये तो बिस्तरों के नीचे अधजला कृष्णा का शव बरामद हुआ।
डेढ़ वर्ष से किरायेदार है सुनील: मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुनील किसी फैक्ट्री में काम करता है वह मूल रूप से खाचरौद का रहने वाला है और पिछले डेढ़ वर्षों से मुकेश प्रजापत के यहां कमरा किराये से लेकर रह रहा था, लेकिन कल शाम से ही सुनील का कोई पता नहीं है। पुलिस द्वारा मोबाइल के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की गई जो चंदूखेड़ी की आ रही थी। नीलगंगा थाने की पुलिस टीमें चंदूखेड़ी के लिये रवाना हुई है।
पिता पैरों से अपंग, दादा भी बीमार: मुकेश प्रजापत के तीन बच्चे हैं, सबसे बड़े बेटी उसके बाद कृष्णा और इससे छोटा एक पुत्र है। मुकेश प्रजापत दोनों पैरों से अपंग हैं और कृष्णा के दादा भी बीमार पलंग पर रहते हैं। घर में छोटी किराने की दुकान है व सुनील के अलावा एक दंपत्ति और भी किराये से इसी मकान में रहते हैं।