- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
उज्जैन:पढ़ाई के लिए तीन घंटे टीवी के सामने बैठे रहे बच्चे, कुछ नहीं आया
उज्जैन:माध्यमिक शिक्षा मण्डल,भोपाल ने कोविड-19 के चलते नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए सोमवार से दूरदर्शन, मध्यप्रदेश पर प्रात: 7 से 10 बजे तक शैक्षिक कार्यक्रम (कक्षाध्यापन) प्रारंभ करने की सूचना शनिवार को जारी की थी। उस अनुसार प्रदेशभर में संकुल प्राचार्यों के माध्यम से सूचना पहुंची और सोमवार को अनेक स्थानों पर शिक्षक, पालक, बच्चे पढ़ाई के लिए दूरदर्शन की म.प्र. चैनल खोलकर बैठ गए। तीन घंटे तक जब कुछ नहीं आया तो उन्होने अपने शिक्षकों से जानकारी ली। शिक्षकों ने संकुल प्राचार्यों को फोन लगाया वहीं संकुल प्राचार्यो ने अपने जिला शिक्षाधिकारियों को सूचित किया।
मण्डल के सचिव के द्वारा जारी आदेश में कहा गया था कि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थिय, शिक्षक, पालक इसका लाभ लें। इस आदेश के साथ दूरदर्शन प्रसारण की समय सारणी जारी कर दी गई थी। लेकिन उसे अब माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने ही निरस्त कर दिया है। जिला शिक्षाधिकारी रमा नाहटे के अनुसार आदेश भी भोपाल से ही जारी हुआ था और निरस्ती का आदेश भी वहीं से जारी हो गया है। निरस्त करने का कोई कारण बताया नहीं गया है। विद्यार्थियों को पूर्व से जारी ऑनलाइन पढ़ाई का क्रम जारी रखा जाएगा।
क्या करें, क्या न करें? तय नहीं
सूत्रों का दावा है कि भोपाल स्तर पर ही अधिकारियों के बीच इस बात को लेकर सहमती नहीं बन पा रही है कि क्या करें और क्या न करें? यही कारण है कि पूर्व में भी इसी प्रकार के आदेश जारी हुए और वापस ले लिए गए। इन सबके चलते प्रदेशभर के शिक्षा जगत में कन्फ्यूजन की स्थिति है। खास करके शासकीय स्कूलों में। शिक्षकों का अनौपचारिक चर्चा में कहना है कि सिर्फ और सिर्फ बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। यह सेशन कैसे निकलेगा, पालक भी चिंतित है। बोर्ड को अपनी नीतियां साफ करना चाहिए।