- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
उज्जैन:पति को कहा गरीबी से तंग आ गई हूं और कमरे में जाकर फांसी लगा ली
बेटी ने वेंटीलेशन से देखा मां फंदे पर लटकी थी, लॉकडाउन में पति का धंधा हो गया था ठप्प
उज्जैन।देवासगेट पर म्यूजिक दुकान संचालित करने वाले व्यक्ति की पत्नी ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मरने से पहले वह पति से कह रही थी कि गरीबी से तंग आ गई हूं, ऐसे जीने की हिम्मत नहीं। कुछ देर बाद महिला की बेटी ने वेंटीलेशन से देखा कि मां फंदे पर लटकी है।कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
ममता पति महेश बैरागी 35 वर्ष निवासी लक्कडग़ंज को बीती रात परिजन मृत अवस्था में जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम किया और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद जांच शुरू की है। ममता के परिजनों ने बताया कि महेश बैरागी की देवासगेट पर म्यूजिक की दुकान है। लॉकडाउन के दौरान दुकान बंद थी और अनलॉक होने के बाद भी काम ठीक नहीं चल रहा था।
घर की स्थिति यह थी कि मकान का किराया देना भी दूभर हो गया था। ममता के तीन बच्चे हैं। बीती रात ममता ने अपने पति को गरीबी से तंग आकर आत्महत्या की बात कही थी। महेश बैरागी ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। रात करीब 11 बजे ममता की बेटी योगिता ने वेंटीलेशन से देखा कि मां फंदे पर लटकी है। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा व अस्पताल लेकर आये।