- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
उज्जैन:पुलिस ने तब्लीगी जमात के 2 लोगो को पकड़कर किया होम क्वॉरेंटाइन
उज्जैन। दो तब्लीगी जमातियो को उज्जैन बियाबानी चौराहे के समीप फाजलपुरा में स्थित मस्जिद से हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए दोनों जमातियों के नाम अशफाक और उबेद हैं।जमातियों की सूचना मिलने पर पुलिस ने इन दोनों को खोजकर इन्हें होम क्वॉरेंटाइन किया है । इन दोनों के नाम अशफाक और उबेद बताए जा रहे है । इनमें एक कोट मोहल्ला और दूसरा केडी गेट का बताया जा रहा है ।
पुलिस को सूचना मिलने के तत्काल बाद कोतवाली CSP पल्लवी शुक्ला ने पूरी टीम के साथ सर्चिंग की और इन दोनों जमातियों को फाजलपुरा पुलिस क्वाटर्स के पीछे की मस्जिद से पकड़कर होम कोरेंटाइन किया गया।
CSP के मुताबिक दोनों का मेडिकल करवाया गया है । अशफाक और उबेद 7 से 9 अप्रैल तक दिल्ली में थे और 11 को उज्जैन लौटे है जब इस बात की भनक पुलिस को लगी तो इन्हें पकड़ कर होम क्वॉरेंटाइन किया गया है ।