- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
उज्जैन:प्राधिकरण के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को सूदखोरों ने पीटा
बंदूक लेकर वसूली करने पहुंचे और बाइक छीनकर ले गये
उज्जैन। उज्जैन विकास प्राधिकरण में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ सूदखोरों ने सुबह कार्यालय पहुंचकर मारपीट की और बंदूक से धमकाकर उसकी बाइक छीनकर ले गये। कर्मचारी द्वारा माधव नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई है।
विजय पिता गणपतसिंह चौहान निवासी महानंदा नगर ने जुलाई माह में मकान किराया देने के लिये 15 हजार रुपये सूदखोर भरत निवासी महालक्ष्मी नगर से उधार लिये थे। इसके एवज में विजय ने भरत को ब्याज के रूप में 25 हजार रुपये दिये बावजूद इसके मूलधन 15 हजार रुपये में एक भी रुपया कम नहीं हुआ। भरत द्वारा चालू माह के ब्याज सहित 15 हजार रुपयों की मांग की जा रही थी। विजय के भाई जय ने बताया कि सुबह विजय प्राधिकरण में ड्यूटी पर बाइक से पहुंचा तो यहां भरत व एक अन्य युवक एक्टिवा से कार्यालय पहुंचे। यहां विजय को बंदूक दिखाकर धमकाया और मारपीट शुरू कर दी साथ ही उसकी बाइक छीनकर ले गये। घायल विजय ने माधव नगर थाने पहुंचकर टीआई को शिकायत दर्ज कराई।