- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
उज्जैन:बेगमबाग में पत्थरबाजी करने वाले 5 और आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन। बेगमबाग क्षेत्र में पिछले दिनों भाजयुमो व बजरंग दल की रैली पर बेगमबाग क्षेत्र में पत्थरबाजी करने के मामले में पुलिस ने 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके पूर्व पुलिस द्वारा 8 आरोपी गिरफ्तार किये गये थे। अब तक कुल 13 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि पत्थरबाजी करने वाले बदमाश का मकान भी जमींदोज कर दिया गया है। एएसपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले भारत माता मंदिर के पीछे बेगमबाग सीसी रोड़ पर घरों की छत से कुछ असामाजिक तत्वों ने हिंदूवादी संगठन की वाहन रैली पर पथराव किया था। जिसमें एक दर्जन लोग घायल हुए थे।
मामले में दो लोगों ने महाकाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिनमें एक महिला सहित12 लोग नामजद थे जबकि दो दर्जन अज्ञात लोग आरोपी थे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश प्रारंभ की और एक महिला सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें से 4 के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गई और सभी को जेल भेज दिया। रविवार को भी पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश करते हुए कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह कि पत्थरबाजी करने वाले असामाजिक तत्व का बेगमबाग स्थित मकान भी जमींदोज कर दिया गया है।
सुबह फ्लैग मार्च:
पुलिस द्वारा शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। सोमवार सुबह से संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहा इसके अलावा एएसपी सिंह की अगुवाई में तोपखाना, कोट मोहल्ला, गुदरी चौराहा आदि क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला।