- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 17-08-2026
उज्जैन:भाई के साथ सड़क पार कर रहे बालक को बोलेरो ने रौंदा
बिस्किट की दुकान पर जाने के लिये कर रहा था सड़क पार
उज्जैन। सुबह भाई के साथ बिस्किट खरीदने के लिये किराने की दुकान पर जा रहे बालक को बोलेरो चालक ने अपना वाहन लापरवाही से चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर बोलेरो वाहन जब्त किया है।
नरेन्द्र पिता औंकारसिंह 6 वर्ष निवासी कायथा सुबह करीब 7.30 बजे अपने भाई कृष्णा के साथ बिस्किट खरीदने किराने की दुकान पर जा रहा था। कृष्णा आगे निकल गया जबकि बालक नरेन्द्र उसके पीछे सड़क पार कर रहा था उसी दौरान बोलेरो वाहन काठबडौदा तरफ से आया और बालक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में नरेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन चालक कायथा से आगे की ओर भाग गया। यहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर बोलेरो चालक को पकड़कर वाहन जब्त कर लिया। परिजनों ने बताया कि नरेन्द्र के पिता कायथा थाने का डायल 100 वाहन चलाते हैं।