- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
उज्जैन:मकान पर कब्जा लेने पहुंची पुलिस पर पथराव
दो महिलाओं ने खुद पर डाला केरोसीन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
उज्जैन। रविवार को मक्सी रोड स्थित किशनपुरा में एक परिवार के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। मकान में रह रही महिलाओं ने खुद पर केरोसीन डालकर आग लगाने की कोशिश की लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे तक किशनपुरा में हंगामा चलता रहा।
माधव नगर थाना अंतर्गत किशनपुरा निवासी आनन्द गोमे ने बैंक ऑफ इंडिया की मंडी शाखा से 1.50 लाख का लोन लिया था, लेकिन लोन की किस्त नहीं चुकाने पर बैंक ने 2010 में मकान की नीलामी की विज्ञप्ति समाचार पत्र में दी थी। इसके बाद पास में ही रहने वाले हरीशंकर गेहलोत ने नीलामी में मकान खरीद लिया। इसी बीच लोन बढ़कर 2.75 लाख हो गया।
इधर गोमे परिवार ने मकान खाली नहीं किया तो मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया। 23 सितम्बर 2019 को हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि मकान को जब्त कर कब्जे में लिया जाए। इस पर एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट सहित बैंक अधिकारी एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन गोमे परिवार ने विवाद किया। परिवार की महिलाओं ने खुद पर केरोसीन डालकर आग लगाने की कोशिश की।
जिस पर पुलिस टीम ने दयाराम, मयूरी, यशोदा और गुलाब को हिरासत में ले लिया। जबकि दो युवक आनन्द गोमे और चंदन घर का दरवाजा अंदर से बंद करके छत पर चढ़ गए और पुलिस टीम पर जमकर पथराव किया। पुलिस ने आरोपियों पर काबू पाने के लिए पानी की बौछारें की और आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन दो आरोपी मकान के पीछे से होकर भाग गए। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है