- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
नवरात्रि के पहले दिन बारिश से राहत, तेज धूप निकली, फिर भी शिप्रा में बाढ़ का नजारा
शिप्रा नदी में बाढ़ के कारण विभिन्न घाटों के किनारों पर स्थित लगभग सभी मंदिर लगातार दूसरे दिन रविवार को भी डूबे रहे। निगम ने घाटों की सफाई कर गाद हटाई।
रामघाट पर डेढ़ फीट पानी के बीच लोग करते रहे स्नान
उज्जैन | नवरात्रि का पहला दिन बारिश से राहत भरा रहा। दिन में तेज धूप निकली बावजूद शिप्रा में बाढ़ का नजारा बना रहा आैर लगातार 21वें दिन छोटा पुल डूबा रहा। नदी में बाढ़ के बावजूद रामघाट पर लोग स्नान करते रहे। जबकि रामघाट पर घाट के करीब डेढ़ फीट ऊपर नदी का पानी था। किनारों पर पुलिस जवान या सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था।
रविवार को हल्के बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। दिन में अधिकांश समय तेज धूप रही। जिससे शहर में दिन का तापमान 3.0 डिग्री बढ़ गया। शहर में दिन का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री रहा। दिनभर 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के बावजूद तापमान बढ़ने से दिन में उमस बनी रही। रात के तापमान में 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट आई। शनिवार-रविवार की रात न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री रहा। शासकीय जीवाजी वेधशाला में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। वेधशाला में इस सीजन में अब तक 51.88 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। इधर जिले में रविवार सुबह तक बीते 24 घंटों में 14.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जिले में अब तक आैसत 65.10 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है।
उज्जैन में 35 मिमी बारिश
स्थान 24 अब गत
घंटे में तक वर्ष
उज्जैन 35 1523 898
घट्टिया 20 1575 685
खाचरौद 11 1481 803
नागदा 9 2193 922
बड़नगर 4 1302 678
महिदपुर 9 1348 597
तराना 14 1971 950
(बारिश मिमी में। आंकड़े शनिवार सुबह 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक के)
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने सोमवार को भी शहर सहित जिले में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।