- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
उज्जैन:माधवगंज स्कूल के मैदान में मिली महिला की लाश
उज्जैन। हरिफाटक ब्रिज के नीचे माधवगंज स्कूल के मैदान में अज्ञात महिला की लाश पड़ी होने की सूचना महाकाल थाने की प्रभात गश्त पार्टी को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव देखा और एफएसएल अधिकारी व थाना प्रभारी को अवगत कराया। अधिकारियों ने जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय भिजवाया है जिसके बाद महिला द्वारा आत्महत्या की गई है या किसी ने उसे ब्रिज से नीचे फेंका था इसका खुलासा हो पायेगा।
सफाईकर्मी ने देखा और भीड़ जुट गई, एफएसएल अधिकारी भी पहुंचे
सफाईकर्मी रोजाना की तरह हरिफाटक ब्रिज पर सफाई के लिये पहुंचा था। यहां उसने कपड़ों से भरा झोला देखा, यहीं पर किसी व्यक्ति की चप्पलें भी पड़ी थीं। उसने ब्रिज से नीचे माधवगंज स्कूल के मैदान में झांककर देखा तो महिला का औंधे मुंह शव पड़ा था। महाकाल थाने की गश्त पार्टी भ्रमण करते हुए यहां पहुंची। एसआई अनिल ठाकुर ने टीआई अरविंद तोमर और एफएसएल अधिकारी नायक को सूचना दी। दोनों अधिकारी तुरंत माधवगंज स्कूल मैदान पहुंचे। मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस ने कपड़ों से भरा झोला और अज्ञात व्यक्ति की चप्पल बरामद कर ली।
ब्रिज पर लगे कैमरे से हो सकता है खुलासा
हरिफाटक ब्रिज पर पुलिस के कैमरे लगे हैं। ब्रिज से इंटरप्रिटेशन की ओर जाने वाले मार्ग की ओर इस कैमरे की लोकेशन है और ब्रिज के जिस स्थान से महिला के माधवगंज स्कूल मैदान में गिरने की आशंका है उसके फुटेज कैमरे में कैद हो सकते हैं। महिला किन परिस्थितियों में यहां तक पहुंची थी। उसके साथ कौन था और महिला गलती से ब्रिज से नीचे गिरी या आत्महत्या की अथवा किसी ने उसे ब्रिज से नीचे फेंका है इसकी जानकारी कैमरे व पीएम रिपोर्ट के माध्यम से स्पष्ट हो सकती है।
देवासगेट क्षेत्र में भिक्षावृत्ति करती थी:
टीआई अरविंद तोमर ने बताया कि मृतिका की उम्र 23-24 वर्ष के लगभग लग रही है, उसका एक पैर तिरछा है। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि महिला देवासगेट क्षेत्र में भिक्षावृत्ति करती थी। उसके साथ एक व्यक्ति भी रहता था। जिस स्थान से महिला के मैदान में गिरने की ऊंचाई करीब 40 फीट के लगभग है। महिला के सिर पर चोंट के निशान भी हैं।