- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
उज्जैन:माधव कॉलेज के पूर्व प्राचार्य का कोरोना से निधन
उज्जैन। माधव कॉलेज के पूर्व प्रचार्य कोरोना के कारण आरडी गार्डी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उन्होंने हालत गंभीर होने पर अपनी पत्नी व स्टूडेंट्स, मित्रों को मोबाइल पर मैसेज भी किया था।माधव कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पिछले दिनों निजी काम से ग्वालियर गये थे। वहां से लौटने के बाद उनकी तबियत बिगड़ी तो परिजनों ने कोरोना जांच कराई जिसमें रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उपचार के लिये माधव नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजनों ने कोरोना नोडल अधिकारी से चर्चा की तो पता चला कि पूर्व प्राचार्य के फेफड़ों में 70 प्रतिशत संक्रमण फैल चुका है। स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें आरडी गार्डी अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने अपने दोस्त व स्टूडेंट्स को मोबाइल पर बाय बाय का मैसेज डाला जबकि पत्नी को अलविदा का मैसेज भेजा और सुबह उनके निधन की सूचना अस्पताल प्रशासन द्वारा परिजनों को दी गई।