- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
उज्जैन:लॉकडाउन को लेकर चिंता में मिठाई कारोबारी
शहर के विभिन्न व्यापार मंडल और मिठाई कारोबारियों ने अक्षरविश्व को चर्चा में बताया मौजूदा समय में ग्राहक की बाजारों में कम आवाजाही की वजह से पहले से ही बिक्री पर संशय है। यहां तक की पुराने कारोबारी तक तय नहीं कर पा रहे कि कितना माल तैयार किया जाए। सभी को डर है कि जिस तरह से कोरोना वायरस के जिले में हालात है अगर लॉकडाउन फिर पूर्ण रूप से हुआ तो यह तैयारी खासा नुकसान कारोबारियों को पहुंचा देगी।
उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले भी अचानक लागू लॉकडाउन की वजह से काफी संख्या में कारोबारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अब शहर के मिठाई कारोबारियों की बस यही मांग है कि यदि रविवार को लॉकडाउन लगेगा तो केवल इस रविवार को दुकानें खोलने की इजाजत दी जाए। ज्यादातर व्यापारी इस बात को लेकर भ्रमित हो रहे हैं कि क्या आगामी दिनों में फिर से लॉकडाउन लगेगा या नहीं। प्रशासन को यह स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, वहीं त्यौहार भी सिर पर है, उसकी भी तैयारी करनी है। जिससे कारोबारी भारी नुकसान से बच जाए।
इन बातों पर असमंजस…
भोपाल में घोषित 10 दिवसीय लॉकडाउन को लेकर उज्जैन में भी पुराने और नए शहर के दुकानदार एवं व्यवसायियों में अपनी दुकानें-प्रतिष्ठान खोलने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं।
कई दुकानदार एक दूसरे से इस सम्बन्ध में जानकारी करते नजर आए कि त्योहार पर दुकानें खुलेगी या नहीं खुलेगी।
क्या दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए व्यापार कर सकते है। क्योंंकि राखी त्योहार को लेकर करीब सप्ताह भर पहले तैयारी शुरू हो जाती है।
रविवार को लॉक डाउन की स्थिति स्पष्ट है, लेकिन क्या 2 अगस्त वाले रविवार को लॉकडाउन में छूट मिलेगी।
जिस प्रकार राखी त्योहार को लेकर उत्तराखंड और चंडीगढ़ में व्यापारियों को दुकान खोलने की छूट दी गई हैं। क्या जिला प्रशासन यहां भी छूट देंगी?