- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
उज्जैन:विद्युत शवदाह मशीनों ने छोड़ा साथ, दोनों बंद
कोरोना संक्रमितों के शवों का त्रिवेणी मोक्षधाम पर हो रहा अंतिम संस्कार, आज भी वेटिंग में
उज्जैन। इसे विडंबना कहे या काल का चक्र जब परिस्थितियां विपरीत हैं तो मशीनें भी साथ छोड़ रही हैं। चक्रतीर्थ स्थित विद्युत शवदाह गृह की दोनों मशीनों में इतने शवों का अंतिम संस्कार हुआ कि दोनों मशीनें बंद हो गईं। अब कोरोना संक्रमितों का त्रिवेणी स्थित मोक्षधाम की सीएनजी मशीन में अंतिम संस्कार हो रहा है। प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमितों और संदिग्धों के शवों के अंतिम संस्कार के लिये चक्रतीर्थ स्थित विद्युत शवदाह गृह और त्रिवेणी स्थित मोक्षधाम की सीएनजी मशीन को आरक्षित किया था।
चक्रतीर्थ की विद्युत शवदाह गृह की एक मशीन पहले से बंद थी इस कारण एक ही मशीन में शवों का लगातार अंतिम संस्कार हो रहा था, लेकिन इस मशीन ने भी रात में साथ छोड़ दिया। दोनों मशीनें बंद होने के कारण अब कोरोना संक्रमित और संदिग्धों के शवों का त्रिवेणी मोक्षधाम की सीएनजी मशीन में अंतिम संस्कार हो रहा है। सुबह त्रिवेणी मोक्षधाम पर सामान्य के दो शव पहुंचे जबकि कोरोना संदिग्धों के 6 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। इधर चक्रतीर्थ के चबूतरों पर शवों के अंतिम संस्कार की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। चबूतरों पर जगह नहीं मिलने के कारण शवों का जमीन पर अंतिम संस्कार का क्रम आज भी जारी रहा।