- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
उज्जैन:विधायक जैन के स्वास्थ्य को लेकर चल रही झूठी अफवाह, विधायक बोले में पूरी तरह स्वस्थ
उज्जैन। प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं विधायक पारस जैन के स्वास्थ्य को लेकर झूठी अफवाहें चल रही है कहा जा रहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वह ज्यादा आते-जाते नहीं है, इस विषय में चर्चा करने पर विधायक जैन ने बताया मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं और तन मन से जन सेवा कार्य में लगा हुआ हूं ताकि क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।
उल्लेखनीय है कि विधायक जैन प्रतिदिन योगाभ्यास करते हैं और यह उनकी दिनचर्या में शामिल है। सतत रूप से वह सेवा कार्य में जुटे हुए हैं लेकिन कतिपय लोगों द्वारा उनके स्वास्थ्य को लेकर गलत अफवाह फैलाई जा रही है। चर्चा यह भी है कि मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है इसलिए अफवाहों का कारण भी यह हो सकता है।पिछले दिनों नगर निगम द्वारा औषधि वितरण कार्यक्रम में विधायक मौजूद रहे। 20 मई को सर्किट हाउस पर आयोजित जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में शामिल हुए। 29 मई को जिला प्रशासन की बैठक में भी उन्होंने सहभागिता की।
गंगा दशहरा के अवसर पर मोक्ष दायिनी मां शिप्रा की आरती की। कुछ दिनों पहले एक कंपनी द्वारा निर्मित ओआरएस के पैकेट नगर निगम कर्मचारियों को वितरित किए उस दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे। इस प्रकार निरंतर रूप से वह सक्रिय बने हुए हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों से भी सतत रूप से संपर्क बनाए हुए हैं। उनकी पहल पर बीपीएल राशन कार्ड धारियों को एडवांस राशन दिया गया। इसके अलावा सफेद राशन कार्ड धारियों को भी राशन उपलब्ध करवाया गया। अभी तक इनके मार्गदर्शन में उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पार्षदों के माध्यम से 8 से 10000 के लगभग खाद्य सामग्री के पैकेट उपलब्ध करवाए जा चुके हैं । ऑनलाइन होने वाली कॉन्फ्रेंस में भी शामिल हुए हैं।