- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
उज्जैन:शराब दुकान की शिकायत मुख्यमंत्री की पत्नी से
आबकारी नियंत्रक एचएन पचौरी ने बताया कि शराब ठेकेदार को विभाग के निर्णय से अवगत करावा दिया है। रहवासियों की शिकायत पर जांच की तो दुकान नियमों के मुताबिक संचालित हो रही है। परन्तु आबकारी सहायक आयुक्त ने जनभावना को ध्यान में रखते हुए दुकान हटाने का फैसला किया है। इधर सोमवार को रहवासियों ने पचौरी और मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह से मुलाकात करके शराब दुकान हटाने के लिए ज्ञापन दिया। उन्होंने समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है।
रहवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया रहवासी कलेक्टर आशीष सिंह से भी मिले। उन्होंने समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है। आज आगर में रहवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मिलेगा और दुकान तत्काल हटाने की मांग करेगा। इसमें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया, अशोक दुबे, मनोज शर्मा, आरती खरे आदि शामिल रहेंगे।
शराब दुकान का विरोध, कलेक्टर को दिया ज्ञापन
महाकाल वाणिज्य केंद्र में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में पांच दिनों से स्थानीय रहवासियों द्वारा आंदोलन चलाया जा रहा है। सोमवार को महिलाओं ने कलेक्टर आशीषसिंह को दुकान हटाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। वहीं रात में कॉलोनी में शराब दुकान के विरोध में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी भी की।
