- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
उज्जैन:शहर में आज से लेफ्ट-राइट नियम खत्म
कावड़ यात्राओं के उज्जैन नगर में प्रवेश पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा
श्री महाकालेश्वर मंदिर में शाम 7:00 बजे तक प्री बुकिंग से दर्शन होंगे
उज्जैन । प्रदेश के गृह , लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र और विधायक पारस जैन की मौजूदगी में आज जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने 24 जून से उज्जैन शहर की सभी दुकानें प्रातः 9 बजे से शाम 7 बजे तक खोलने तथा दाएं बाएं का प्रतिबंध समाप्त करने का निर्णय लिया है ।दुकानों में सामान दुकान के भाग में ही रखने की अनुमति रहेगी। यदि दुकान के बाहर सामान रखा जाएगा तो उक्त सामान की जब्ती की जाएगी ।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण मास में आने वाली कावड़ यात्राओं के उज्जैन नगर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है । कोई भी कावड़ यात्रा अब नगर में प्रवेश नहीं करेगी। क्राइसिस मैनेजमेंट समूह द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन हेतु शाम 6:00 बजे के स्थान पर रात्रि 7:00 बजे तक दर्शन करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है ।भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन प्री बुकिंग से ही हो पाएंगे ।