- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
उज्जैन आकर बालिका वधू के जग्या को याद आया बचपन
उज्जैन. टीवी सीरियल बालिका वधू में जग्या की भूमिका निभाने वाले शशांक व्यास सोमवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए। वे मूल रूप से उज्जैन के ही निवासी हैं, टीवी और फिल्मों में अभिनय के चलते वे अधिकांश समय मुंबई में ही बिताते हैं। यहां उनके माता-पिता रहते हैं। उज्जैन आकर जब मित्रों से मिले, तो उन्हें बचपन के दिन याद आ गए।
मॉडलिंग के बाद किया टीवी-फिल्मों का रुख
जग्या ने बताया कि मॉडलिंग के बाद टीवी के छोटे परदे से अभिनय की शुरुआत की थी, अब बड़े परदे की ओर रुख कर रहे हैं। 2010 में उन्होंने तीस मार खां में संक्षिप्त अभिनय किया था। अब उनकी नई फिल्म जल्द आने वाली है, जिसका नाम ..जाना ना दिल से… है। इसमें वे मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
बड़े कलाकारों से बहुत कुछ सीखा
शशांक व्यास ने कहा कि अभिनय के क्षेत्र में हमेशा बड़े कलाकारों से कुछ न कुछ सीखने मिलता है। वे भी इससे कभी गुरेज नहीं करते कि जूनियर को क्यों सिखाएं। टीवी धारावाहिक बालिका वधू में जब इंट्री मिली तो मैं बहुत टेन्स था कि कैसे करूंगा अभिनय। लेकिन वहां पूरी टीम ने मेरा सपोर्ट किया।