- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 24-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
उज्जैन-आज से डाउट क्लीयर क्लास : चार माह बाद स्कूलों में रौनक लौटी
उज्जैन। चार माह बाद आज से स्कूलों में रौनक लौटी है। हालांकि अभी स्कूलों में क्लास नहीं लगेंगी, परन्तु छात्र अभिभावक की परमिशन के साथ अपने डाउट क्लीयर कराने स्कूल आएंगे। अधिकांश स्कूल 16 जून से शुरू हो जाते हैं लेकिन कोरोना संकट की वजह से चार माह से नहीं खुल पाए। ऑक्सफोर्ड जूनियर कॉलेज और न्यू ऑक्सफोर्ड जूनियर कॉलेज में 25 प्रतिशत स्टूडेंट डाउट क्लीयर कराने पहुंचे।
शाला अध्यक्ष सुनील खत्री और सचिव दिलीप धनवानी की देखरेख में कोविड नियमों का पालन कराया गया। यह जानकारी प्राचार्य आर.यू. खान और शैलजा भोपले ने दी, वहीं लोटी स्कूल में ४१ बच्चे और सेंटपाल में कोई भी नहीं पहुंचा। लोटी सांस्कृतिक न्यास के अध्यक्ष किशोर खंडेलवाल ने बताया कि स्कूल में कोविड नियमों का पालन कराया जा रहा है।
