- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
उज्जैन उत्तर से 9 व दक्षिण से 11 प्रत्याशी मैदान में
उज्जैन। नामांकन वापस होने के बाद अब उज्जैन जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों को लेकर स्थिति साफ हो चुकी है। उज्जैन उत्तर से 9 उज्जैन दक्षिण से 11, घट्टिया से 9, नागदा-खाचरौद से 11, महिदपुर से 7, तराना से 10 एवं बडऩगर विधानसभा क्षेत्र में 9 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। उज्जैन उत्तर में माया-राजेश त्रिवेदी द्वारा नामांकन वापस नहीं लिए जाने से त्रिकोणीय मुकाबला है। इसी प्रकार की स्थिति उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की है। यहां भी जयसिंह दरबार ने नामांकन वापस नहीं लिया, जबकि कांगे्रस के नेताओं ने उन्हें मनाने का प्रयास किया। महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत के पूर्व सदस्य दिनेश जैन बोस निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
दिनेश जैन बोस को भी मनाने के लिए कांगे्रस नेताओं ने काफी प्रयास किया। लेकिन उन्होंने निर्दलीय चुनाव लडऩे की बात कही। उज्जैन जिले की तीन विधानसभा सीट उज्जैन उत्तर, दक्षिण और महिदपुर में कांग्रेस के बागी प्रत्याशी होने से कांगे्रस को मेहनत करना पड़ रही है।