- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
उज्जैन के गजलक्ष्मी माता मंदिर में दीपपर्व का उल्लास, सोमवार को बंटेगा सौभाग्य सिंदूर
नई पेठ स्थित माता गजलक्ष्मी मंदिर में शुक्रवार को धनत्रयोदशी से पांच दिवसीय दीपपर्व का उल्लास छाएगा। तीन दिन तक सुबह 8 बजे से महालक्ष्मी का दुग्धाभिषेक होगा। दीपावली पर शाम को छप्पन पकवानों का भोग लगाकर महाआरती की जाएगी। मध्यरात्रि 2 बजे तक दर्शन का सिलसिला चलेगा।
सोमवार को सौभाग्यवती महिलाओं को सौभाग्य सिंदूर बांटा जाएगा। लोकमान्यता में माता गजलक्ष्मी उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य की राज्य लक्ष्मी है। कालांतर में मंदिर के आसपास हीरे जवाहरात का कारोबार होता था।
आज भी मंदिर से कुछ ही दूरी पर सराफा बाजार है, जहां सोने चांदी का व्यापार होता है। प्राचीन मंदिर में माता गजलक्ष्मी हाथी पर विराजित हैं। मान्यता है शुक्रवार के दिन माता गजलक्ष्मी को लाल कमल का फूल अर्पित करने से भक्तों को धन धान्य की प्राप्ति होती है।