- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
- महाशिवरात्रि पर महाकाल में आस्था का सैलाब: 2 दिन में 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, शीघ्र दर्शन से 62.50 लाख की आय; 1.95 करोड़ के 410.6 क्विंटल लड्डू प्रसाद की बिक्री
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, सभा मंडप से गर्भगृह तक गूंजा “जय श्री महाकाल”: स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, पंचामृत अभिषेक और भव्य श्रृंगार के साथ हुए दिव्य दर्शन!
- महाशिवरात्रि पर महाकाल को अर्पित हुआ पुष्प सेहरा, दोपहर में हुई विशेष भस्म आरती; चार प्रहर पूजन के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 की शुरुआत: महाशिवरात्रि से 19 मार्च तक चलेगा सांस्कृतिक महापर्व, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन; ‘शिवोह्म’ संगीत संध्या से सजी पहली शाम
उज्जैन के निजी अस्पताल में आग:कोविड वार्ड में भर्ती 4 मरीज झुलसे, एक की हालत गंभीर
उज्जैन के फ्रीगंज में एक निजी अस्पताल के कोविड वार्ड में रविवार सुबह करीब 11:30 बजे आग लग गई। आग से 4 मरीज झुलस गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के वक्त अस्पताल में 80 मरीज भर्ती थे। इनमें 24 कोविड मरीज थे। सभी मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है। आग की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है।
फ्रीगंज में पाटीदार हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर नाम से उमाशंकर पाटीदार का अस्पताल है। दो मंजिल के इस निजी अस्पताल में जिलेभर के मरीज आते हैं। रविवार की सुबह करीब 11:30 बजे अस्पताल की दूसरी मंजिल पर कोविड वार्ड में तैनात वॉर्ड बॉय ने धुआं उठते देखकर प्रबंधन को इसकी सूचना दी। देखते देखते ही अस्पताल में धुआं फैल गया। खिड़कियां तोड़कर किसी तरह मरीजों को निकाला गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
80 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भेजा गया
आग लगने पर अस्पताल में भर्ती सभी 80 मरीजों को निकालने का काम शुरू किया गया। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। भर्ती मरीजों के परिजन भी अस्पताल में ही मौजूद थे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद 20 एम्बुलेंस की मदद से मरीजों को शिफ्ट किया गया। इन मरीजों में से कुछ को आरडी गार्डी और गुरुनानक अस्पताल भेजा गया। आग से कोविड वार्ड में मौजूद सभी मशीनें और फर्नीचर भी जल गया।
नहीं बजा अलार्म, फायर सेफ्टी पर सवाल
अस्पताल में फायर अलार्म सिस्टम लगा हुआ था, लेकिन घटना के वक्त फायर अलार्म नहीं बजा। इससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आग बुझाने वाले उपकरण भी ठीक नहीं थे। हालांकि, अस्पताल मैनेजमेंट ने दावा किया है कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग को काबू कर लिया गया था।
जिंदगी को झुलसाने वाली इस आग के 2 जिम्मेदार
अस्पताल मालिक उमाशंकर पाटीदार- आग बुझाने के साधन तो हैं अस्पताल में। उसी से पहले कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी थी।
तत्कालीन भवन अधिकारी (पांच दिन पहले तक) जोन 5 पीयूष भार्गव- बोले- कुछ याद नहीं है। हमारे माध्यम से नोटिस दिया होगा लेकिन कार्रवाई को फायर ब्रिगेड को करना चाहिए।